हथीन। जिला परिषद की बैठक लम्बे अरसे बाद 23 जून को बुलाई गई है। बैठक में 15 वें वित्त आयोग से मिली पांच करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का वितरण किया जाएगा। जिला परिषद की बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगें। बैठक के लिए सभी जिला पार्षदों को एजेंडा भेज दिया गया है। संवाद