फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अस्वभाविक परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव बूराका में अस्वभाविक परिस्थितियों में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर हथीन थाना के जांच अधिकारी अजहरुद्दीन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान घरोट निवासी जितेंद्र के रूप में हुई। जांच अधिकारी अजहरुद्दीन ने बताया कि मृतक युवक बूराका गांव में शादी समारोह में आया था। उसने नशे का सेवन किया था। उसकी मौत अचानक हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें