हथीन। बुधवार सांयकाल कोट गांव के कब्रिस्तान के निकट नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंकने वाले आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने बच्ची के अज्ञात माता पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। बहीन थाना प्रभारी यशवीर ने बताया कि बरामद बच्ची को बुखार की शिकायत मिली उसको तत्काल होडल के एक अस्पताल में भर्ती किया गया । उन्होंने बताया कि पुलिस बच्ची को सीडब्ल्यूसी बाल कल्याण समिति को सौंप देगी। उसके बाद जो भी निर्णय होगा। उसके अनुरूप कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोट निवासी जुनैद के बयान पर बच्ची के अज्ञात माता पिता के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद