फरीदाबाद। रोटरी ब्लड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेक्टर-64 में स्थापित होने जा रहे नए अत्याधुनिक ब्लड सेंटर का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। समारोह के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने ब्लड सेंटर की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों और विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त और रक्त अवयव (ब्लड कंपोनेंट्स) आसानी से उपलब्ध कराना है। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि इस आधुनिक ब्लड सेंटर के चालू होने से फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में आपातकालीन स्थितियों और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। संवाद