फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली से फरीदाबाद के बीच मेट्रो कॉरिडोर पर बढ़ेगी हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएमआरसी ने शुरू की कागजी प्रक्रिया, पौने दो करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बार फिर से स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल परिवेश देने की दिशा में अहम पहल की है। मेट्रो के लाइन-6 साउथ सेक्शन (हरकेश नगर ओखला से राजा नाहर सिंह), अजरौंदा मेट्रो ट्रेन डिपो, अजरौंदा स्टाफ क्वार्टर्स और फरीदाबाद स्थित आरएसएस ( रिसीविंग सब स्टेशन) में बागवानी (हॉर्टिकल्चर) कार्यों के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस काम में करीब पौने दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
पेड़-पौधे लगाने के काम के साथ तीन वर्षों तक इन क्षेत्रों में पेड़-पौधों की देखरेख, घास की कटाई, क्यारियों की सजावट, सिंचाई, कीटनाशक छिड़काव, खाद डालना, पौधरोपण और बागवानी से जुड़े अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। यह कदम न केवल दिल्ली मेट्रो परिसर की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए है बल्कि नागरिकों को प्रदूषण से राहत, शुद्ध हवा और मानसिक सुकून देने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


23 किलोमीटर लंबी होगी ग्रीन लाइन
डीएमआरसी का लाइन-6 साउथ सेक्शन हरकेश नगर ओखला से राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन तक 23 किलोमीटर लंबा है व इसमें 17 स्टेशन आते हैं। डीएमआरसी की तरफ से इन सभी स्टेशनों के आस-पास हरियाली विकसित की जाएगी व रखरखाव भी किया जाएगा।

अजरौंदा मेट्रो ट्रेन डिपो में लगेंगे पेड़-पौधे
डीएमआरसी की तरफ से अजरौंदा स्थित मेट्रो ट्रेन डिपो में भी पेड़ पौधे लगाने के साथ हरियाली विकसित करने का काम किया जाएगा। इससे मेट्रो डिपो के साथ आस-पास का इलाका भी हरा भरा रहेगा। स्मार्ट सिटी के लोगों के लिए मेट्रो पहले से ही काफी प्रदूषण कम करने में मदद कर रही है अब बचे हुए प्रदूषण को खत्म करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

अजरौंदा स्टाफ क्वार्टर्स में बढ़ेगी हरियाली
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से अजरौंदा स्टाफ क्वार्टर्स में भी हरियाली बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। इसके साथ ही एजेंसी की तरफ से तीन साल तक इन पेड़ पौधों का ध्यान भी रखा जाएगा।


फरीदाबाद आरएसएस का भी बदलेगा रूप
इस परियोजना के तहत फरीदाबाद रिसीविंग सब स्टेशन में भी हरियाली बढ़ाने का काम किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने के साथ एक सुंदर नजारा देखने को भी मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही इसके लिए काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि जल्द इस परियोजना के लिए जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों का मेट्रो में यात्रा करेगा का अनुभव और अच्छा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें