संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की समस्याओं के समाधान व इस क्षेत्र में काम कर रही विभिन्न संस्थाओं को एक प्लेटफार्म पर लाने के उद्देश्य से ग्रेफा एसोसिएशन का गठन किया गया है। इस बात की जानकारी ग्रेफा (ग्रेटर फरीदाबाद) एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर दी। ग्रेफा एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट ओपी शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सोसाइटी एक्ट के अन्तर्गत फरीदाबाद में पहली व एकमात्र रजिस्टर्ड व मान्यता प्राप्त संस्था है। एसोसिएशन सीमित कार्यकाल वाली पहली बॉडी में हाई राइज सोसाइटी, लो राइज सोसाइटी, प्लॉटेड सोसाइटी, कॉलोनीज़, ग्रेटर फरीदाबाद के गांवों व ग्रेटर फरीदाबाद की मार्केट व संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्रेटर फरीदाबाद से संबंध रखने वाले वकील व समाज सेवी भी शामिल हैं।
एसोसिएशन के सचिव विकास खत्री ने बताया कि ग्रेफा एसोसिएशन का उद्देश्य ग्रेटर फरीदाबाद के विकास से संबंध रखने वाले सभी सरकारी विभागों से लगातार समन्वय करना व ग्रेटर फरीदाबाद की व ग्रेटर फरीदाबाद के निवासियों, आरडब्ल्यूए, मार्केट्स, निजी संस्थाओं, एनजीओ की समस्याओं को सही जगह उठा कर उनका समाधान करना है। एसोसिएशन एडवोकेट ओपी. शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान एडवोकेट आरपी. उनियाल,उप प्रधान एडवोकेट किरपा राम, सचिव विकास खत्री,जॉइंट सचिव नरवीर यादव,एडिशनल सचिव अरुण शर्मा भारतीय, कोषाध्यक्ष पारस भारद्वाज व एग्जीक्यूटिव मेंबर्स पी. भट्ट, रिंकु सिलानी व सेवा निवृत विंग कमांडर एडवोकेट सतिंदर दुग्गल हैं।