फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में घायल हुए दादा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवजात पौते को अस्पताल से देखकर लौटते समय हुआ था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाइक पर सवार होकर दादा अपने बेटे के साथ पोते से मिलने के लिए निजी अस्पताल में गए थे। जब वे अस्पताल से अपने घर की तरफ आ रहे थे, तभी सामने से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पिता की हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। पिता की 9 जून को उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना धौज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसजीएम नगर निवासी साजिद ने बताया कि 1 जून को उनकी पत्नी को करीब रात 9 बजे बेटा हुआ था। उनके पिता इमाम खां पोते से मिलने के लिए निजी अस्पताल धौज में गए थे। जब वह रात को बाइक पर सवार होकर वापस घर आ रहे थे, तभी गांव पाखल के पास सामने से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उनकाे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पिता की हालत गंभीर होने के चलते उनको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। 9 जून को उनके पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना धौज पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें