सोहना। हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन बृहस्पतिवार को सोहना में धूमधाम से किया जाएगा। हनुमान मंदिर छोटी बगीची सुरक्षा समिति के तत्वावधान इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। हर वर्ष की तरह इस साल भी काफी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शोभा यात्रा में राया की नपीरी व झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी। समिति प्रधान विजय अग्रवाल, उप प्रधान मनोज जिंदल, महासचिव जगदीश चंद, विक्की सिंगला, दिनेश सिंगला, रोहित आदि ने बताया कि हनुमान जयंती पर्व भव्य तरीके से मनाया जाएगा। संवाद