फरीदाबाद। सत्र 2026-27 के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय डीग में बुधवार को प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अध्यापक समर देशवाल की अध्यक्षता में यज्ञ कर बालवाटिका-3 व प्रथम कक्षा में प्रवेश पाने वाली छात्राओं का पूजन किया गया। इसके अलावा परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पारितोषिक कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित उपजिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि राजकीय विद्यालय पढ़ाई व सुविधाओं में अब किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा प्रवेश उत्सव के तहत जिले के राजकीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश दिलाना है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से जिले के प्रत्येक स्कूल में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर सुभाष चौधरी, आनंदपाल राठी, उदयवीर गिल, तेजपाल यादव, धर्मवीर नंबरदार और विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष उपासना मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। संवाद