फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का भव्य शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
-उपायुक्त अखिल पिलानी की अगुवाई में शुरू हुआ अभियान
विज्ञापन

- 38 पात्र किशोरियों का हुआ एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित भविष्य प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का आज भव्य शुभारंभ किया गया। इस अभियान की राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत नरेंद्र मोदी द्वारा की गई, जबकि हरियाणा में इसका प्रदेश स्तरीय शुभारंभ नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के लाडवा से किया।

नूंह जिले में स्थानीय नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 38 पात्र किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाकर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान जिले की बेटियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ती गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर टीकाकरण से इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र किशोरी इस निःशुल्क टीकाकरण अभियान से वंचित न रहे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से स्कूलों व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने की मजबूत पहल है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहते हुए अपनी बेटियों के उज्ज्वल, सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं। बताया गया कि एचपीवी वैक्सीनेशन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल एवं सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रशिक्षित चिकित्सकों की निगरानी में किया जाएगा। टीकाकरण से पहले पात्रता की पुष्टि, अभिभावक की लिखित सहमति तथा टीका लगाने के बाद निर्धारित समय तक चिकित्सकीय निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. संदीप मेहता, उप-सिविल सर्जन डॉ. आशीष सिंगला, उप-सिविल सर्जन डॉ. रजनीकांत सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें