फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल की झोली में आईं तीन ट्रॉफियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंटर स्कूल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में दिखाई क्षमता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने तीन ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया। चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलों में ग्रैंड कोलंबस के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहा। सबसे रोमांचक मुकाबले बालक और बालिकाओं के अंडर-14 वर्ग और बालकों के अंडर-17 वर्ग में हुए। इन तीनों ही श्रेणियों में ग्रैंड कोलंबस की टीमों ने फाइनल में मेजबान मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल की टीम को पराजित कर स्वर्ण पदक और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
वहीं, अंडर-12 वर्ग के मुकाबले में भी ग्रैंड कोलंबस के नन्हे खिलाड़ियों ने फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि, कड़े संघर्ष के बाद उन्हें द गुरुकुलम स्कूल से हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच पूजा शर्मा ने बताया कि इन बच्चों की सफलता का राज उनका अनुशासन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल के खिलाड़ी न केवल खेल के मैदान में बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल रहते हैं। वे दोनों के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर चलते हैं, जिसका परिणाम आज तीन स्वर्ण और एक रजत पदक के रूप में सबके सामने है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें