फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में स्नातक की सीटें अभी भी हैं खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दाखिला पोर्टल 28 अगस्त तक दोबारा खोला गया है
विज्ञापन

फिजिकल काउंसलिंग के जरिये कॉलेज जाकर सीधे प्रवेश ले सकते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के कई राजकीय और निजी महाविद्यालयों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों की सीटें अब भी खाली हैं। इनमें सेक्टर-23, खेड़ी गुजरान, नौचली, तिगांव के सरकारी कॉलेज और तिगांव स्थित शिव कॉलेज व समयपुर के पीटीएलआर कॉलेज शामिल हैं। जिले के 12 कॉलेजों में सीटें रिक्त रहने के कारण दाखिला पोर्टल 28 अगस्त तक दोबारा खोला गया है। इस दौरान इच्छुक छात्र-छात्राएं फिजिकल काउंसलिंग के जरिये कॉलेज जाकर सीधे प्रवेश ले सकते हैं।

शहरी क्षेत्र के अधिकांश कॉलेजों में सीटें तेजी से भर रही हैं। सेक्टर-16 स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय फरीदाबाद, केएल मेहता, डीएवी, बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज और सुषमा स्वराज राजकीय महिला महाविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया जोरों पर है और लगभग सभी सीटें भरने के करीब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेड़ी गुजरान स्थित राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि ग्रामीण कॉलेजों में अभी भी पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। छात्रों से अपील की है कि शहरी कॉलेज में दाखिला न मिलने पर निराश न हों क्योंकि ग्रामीण कॉलेजों में भी शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाएं शहर के कॉलेजों के बराबर हैं। यहां पढ़ाई का माहौल और अध्यापन व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण कॉलेजों में दाखिला लेने से छात्रों को कम भीड़भाड़, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में अधिक अवसर मिल सकते हैं। इसलिए योग्य छात्र-छात्राएं समय रहते इन कॉलेजों में आवेदन करें और उच्च शिक्षा के अवसर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें