फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: शिक्षक से सरकार ने 14 साल बाद वापस लिया पुरस्कार, लाखों के घोटाले का आरोप

Sun, 07 May 2023 09:02 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेहतपुर फरीदाबाद में भवन निर्माण के दौरान करीब छह लाख रुपये और उसी स्कूल में विद्यार्थियों की स्टेशनरी एवं यूनिफॉर्म के ग्रांट के तीन लाख 70 हजार रुपये का भी गबन किया है। 
विज्ञापन
14 वर्ष बाद राज्य शिक्षक पुरस्कार वापस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के लकड़पुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तैनात संस्कृत के अध्यापक यतेंद्र कुमार शर्मा का 14 वर्ष बाद राज्य शिक्षक पुरस्कार वापस ले लिया गया है। उन्होंने वर्ष 2009 में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि उसमें उन्होंने कक्षा आठवीं के अपने तीन वर्षों के नकारात्मक बोर्ड रिजल्ट को नहीं दिखाया था और रुपयों का गबन भी किया था। यह मामला शिक्षा विभाग के नवनियुक्त अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर के सामने आते ही उन्होंने उचित कार्रवाई का आदेश दिया है।

विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेहतपुर फरीदाबाद में भवन निर्माण के दौरान करीब छह लाख रुपये और उसी स्कूल में विद्यार्थियों की स्टेशनरी एवं यूनिफॉर्म के ग्रांट के  तीन लाख 70 हजार रुपये का भी गबन किया है। इस संबंध में विभागीय जांच भी की जा रही है, लेकिन कुछ विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ के चलते उस पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।  जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मुनेश चौधरी का कहना है कि पिछले कई सालों से मामले की जांच चल रही है। विभाग की ओर से जो भी दिशानिर्देश आएगा, उसका पालन किया जाएंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें