फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बच्चों को झगड़े में युवक की पीटकर हत्या

Sat, 06 May 2023 07:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

सेक्टर-12 स्थित एल्डिगो मॉल के पास झुग्गियों में हुई वारदात, चार गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित एल्डिगो मॉल के पास शुक्रवार रात बच्चों के झगड़े में कुछ युवकों ने साहिल की पिटाई कर दी। परिजन घायल युवक को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात में चार आरोपियों पप्पू, शिव, राजू, और बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

एसीपी सेंट्रल सत्यपाल सिंह ने बताया शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एल्डिगो मॉल के पास कुछ युवकों का झगड़ा हो रहा है। टीम मौके पर पहुंची तो पता लगा तीन युवकों को चोट लगी है, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उसका

शिकायतकर्ता शाहिद ने थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि साहिल, शाहिद और अरमान के बच्चों के झगड़े में उसकी पप्पू, शिव, राजू, बाबूलाल, राममेहर और अन्य साथियों से बहस हो रही थी। देखते ही देखते आरोपियों ने साहिल, शाहिद और अरमान पर लाठी, डंडे और लात-घूसों से हमला कर दिया। इसमें साहिल को ज्यादा चोट आई। थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कटारिया और क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक की टीम ने शुक्रवार रात को ही चार आरोपियों को बीपीटीपी एरिया से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


-
शादी में आए युवक की हत्या मामले की जांच जारी
शुक्रवार सुबह सेक्टर-12 टाउन पार्क के पास मिले शव मामले में पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। मृतक मेरठ निवासी प्यारो (35) साली के बेटे की शादी में परिवार सहित आया था। शुक्रवार सुबह उसका शव टाउन पार्क के पास मैदान में पड़ा था। क्राइम ब्रांच डीएलएफ और सेंट्रल थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में शादी समारोह से लेकर शव मिलने की जगह तक के रूट की जांच कर रहे हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या किसी दूसरी जगह पर करने के बाद शव को मैदान में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें