फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरकारी स्कूल के बच्चों को दो खेलों में हिस्सा लेना जरूरी

Tue, 11 Jul 2023 10:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शिक्षा विभाग ने राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से अगले सत्र में नई खेल नीति लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रत्येक स्कूल को शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता में दो खेलों में हिस्सा लेना अनिवार्य होगा। इसके तहत स्कूलों में अंडर-11,14, 17 और अंडर-19 आयु वर्ग में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
स्कूल स्तर पर ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर खेलों के आयोजन के लिए कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसमें सभी छात्रों को स्कूल स्तर पर अपनी पसंद के खेलों में हिस्सा लेना अनिवार्य है, जिससे सभी विद्यार्थियों को खेलों के लिए समान अवसर दिया जाएगा। जो छात्र स्कूली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन खिलाड़ियों की टीम बनाकर प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। प्रत्येक जिले में अलग-अलग जोन बनाए जाएंगें। अगर किसी प्राइमरी स्कूल के पास अपना खेल मैदान नहीं है तो साथ लगते स्कूल (मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी) कोई भी हो, खेल मैदान का प्रयोग कर सकता है।
विज्ञापन

00
विभिन्न आयुवर्ग के होंगे मुकाबले
प्रतियोगिता में अंडर 11, अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 श्रेणी के मुकाबले होंगे। इसे आयोजित कराने के लिए टीम गठित की जाएगी। प्रत्येक टीम में पीटीआई के अलावा 5 सदस्य होंगे। यह कमेटी 2 साल के लिए काम करेगी। टूर्नामेंट को आयोजित करने के लिए विभाग की ओर से भुगतान भी किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने खेल नियम जारी किए हैं कि सभी स्कूल पॉलिसी के मुताबिक शेड्यूल बनाकर प्रतियोगिताएं आयोजित कराएंगें। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के साथ जोड़ना है।
विज्ञापन


वर्जन
नई खेल नीति के तहत प्रत्येक स्कूल के छात्रों को खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होगा। इस संबंध में स्कूल के मुखिया को दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है।
- हरवीर अधाना, सहायक खेल अधिकारी शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें