फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के पास बंद पड़े रास्ते को खुलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों पर खरीदारी करने आने वाले लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। त्योहारों को देखते हुए मोहना रोड पर निर्माणाधीन एलिवेटेड पुल के पास बंद पड़े रास्ते को खुलवा दिया गया है। इससे बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी। विधायक मूलचंद शर्मा के दिशा-निर्देशों पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने शनिवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और लोगों की आवाजाही के लिए रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन


यह मार्ग पंजाबी धर्मशाला और महावीर कॉलोनी से मलेरना रोड, गुप्ता होटल होते हुए मेन बाजार, घंटाघर और अग्रसेन चौक की ओर जाता है। एलिवेटेड पुल के निर्माण के कारण रास्ता बंद होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। नवरात्र और दीपावली पर बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। ऐसे में लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एलिवेटेड पुल के जिन हिस्सों में पिलर का निर्माण पूरा हो चुका है, वहां रास्ता खोलने की व्यवस्था की गई है। इससे लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने और यातायात सुचारु रखने में मदद मिलेगी। इस मौके पर राहुल गोयल, प्रदीप गुप्ता और सुनील शास्त्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें