फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सा गुस्सा आया और मार दिया चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव चंदावली में 42 वर्षीय व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस जल्द खुलासा करेगी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस केस में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि जितेंद्र के साथ चार लोग शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर सभी में बहस हो गई। इस दौरान एक युवक ने आपा खो दिया और उसे चाकू मार दिया।
विज्ञापन

वारदात पृथला विधानसभा से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत के चंदावली स्थित कार्यालय के पास हुई थी। कार्यालय के पास खेतों में मृतक व आरोपी शराब पीने के दौरान एक-दूसरे से बहस कर रहे थे। इस दौरान एक युवक को जितेंद्र की बात नागवार गुजरी। बात बस जरा सी थी, लेकिन युवक जल्द ही आपा खो गया। उसने चाकू निकाला और जितेंद्र पर कई बार वार कर दिए। आरोपी इतने गुस्से में था कि वह जितेंद्र पर तब तक वार करता रहा, जब तक कि उसने दम नहीं तोड़ दिया। युवक की इस हरकत को बाकी आरोपी जब तक समझ पाते। जितेंद्र मर चुका था। आनन-फानन में सभी वहां से भाग गए। आसपास के कुछ लोगों ने आरोपियों को भागते और शोर करते हुए देख लिया था। हालांकि थोड़ी दूरी होने के कारण उन्हें कुछ सही से समझ नही आया। क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों के ठिकानों पर छापा मार रही हैं। हिरासत में लिए गए युवक के पुराने रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि घटना वाले दिन जितेंद्र के साथ मौजूद सभी युवकों की पहचान हो चुकी है। पुलिस आरोपियों के काफी नजदीक है। जल्द ही पूरे मामले को सुलझा दिया जाएगा। मृतक जितेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें