फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएफ 3 मॉल में दो दफ्तरों से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-17 थाना क्षेत्र स्थित ईएफ 3 मॉल में चोरों ने दो दफ्तरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। चोर एक ऑफिस से लैपटॉप और दूसरे ऑफिस से महंगे कैमरे, लेंस और टैबलेट लेकर भाग गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-17 निवासी मनस्वी शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका सोलर प्रोजेक्ट का ऑफिस मॉल के सेकंड फ्लोर स्थित बिजनेस प्लस को-वर्किंग स्पेस में है। 15 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जब वह अपने ऑफिस पहुंचे तो वहां रखी मेज से उनका लैपटॉप गायब मिला। ऑफिस संचालक हिमालय ने बताया कि उनके ऑफिस से चोर सात कैमरे चोरी कर ले गए। इनमें छह कैमरे सोनी कंपनी के और एक कैमरा कैनन कंपनी का था। इसके अलावा कैमरों के कई लेंस, जिनमें 50 एमएम, 26-70 एमएम और 35 एमएम लेंस शामिल हैं तथा एक सैमसंग टैबलेट भी चोरी हुआ है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें