फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल के गोदाम से लाखों रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मथुरा रोड स्थित क्राउन इंटीयर मॉल के गोदाम से चोर लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए। चोर एक सितंबर की रात करीब 10 बजे टेंपो लेकर मॉल में आए और 20 मिनट में ही सामान लेकर निकल गए। मॉल के प्रवेश व निकास द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। मॉल के पास ही पुलिस सहायता बूथ होने के बाद भी चोरों को किसी बात का डर नहीं था। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मॉल के सुरक्षा अधिकारी धीरज नगर निवासी दिनेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया मॉल के बेसमेंट में पुराने सामानों व उपयोग किए गए सामानों को रखने के लिए गोदाम है। मॉल की दुकानों के लिए सामान लेकर कई टेंपो, ट्रक आदि आते रहते हैं। ज्यादातर सामान बेसमेंट में उतार कर लिफ्ट के सहारे दुकानों में पहुंचाया जाता है। इसका फायदा उठाकर चोर एक सितंबर की रात एक टेंपो लेकर मॉल में आए और सीधा मॉल के बेसमेंट में ले गए। आरोपी मात्र बीस मिनट में गोदाम से दो क्विंटल से ज्यादा सामान लेकर फरार हो गए। चोर 50 किलो कॉपर, 100 किलो बाथरूम फि टिंग टोंटी व अन्य स्टील-लोहे का सामान ले गए। आरोपियों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें