फरीदाबाद। दुर्गा पूजा के समापन अवसर पर सेक्टर-16 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कालीबाड़ी मंदिर और सेक्टर-3 प्रवासी संस्था की ओर से मां दुर्गा की सुबह 11 बजे प्रतिमा का विसर्जन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। कालीबाड़ी मंदिर में कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई। मां भगवती को विदाई देते हुए विवाहित महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और अखंड सौभाग्य की कामना की। संवाद