फरीदाबाद। सेक्टर-28 में आयोजित राधा नाम संकीर्तन कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति रस में पूरी तरह डूबे नजर आए। बरसाने वाली राधा रानी को समर्पित इस संकीर्तन में गोवर्धन परिवार भजन मंडली ने भावपूर्ण प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मधुर भजनों से हुई, जिनमें भक्ति और भावनाओं की गहराई झलकती रही। मंडली की ओर से प्रस्तुत भजन मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा बरसाए रखना, मुझे तेरा ही सहारा महारानी, चरणों से लिपटाए रखना ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान युगल किशोर, विष्णु दत्त शर्मा, प्रवीण शर्मा, प्रदीप शर्मा, गीता शर्मा, बरखा शर्मा, प्रेमलता शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद