गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की सड़क बिना मंजूरी तोड़ने का मामला सामने आया है। जीएमडीए ने सेक्टर-65 थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में जीएमडीए के एसडीओ अजय ने बताया कि एचवीएएनएल के ठेकेदार राजेश चौहान ने जीएमडीए की सेक्टर-58/59 व सेक्टर-58/62 रोड़ की आरओडब्ल्यू में खुदाई व रोड़ तोड़ दी। जीएमडीए की नवनिर्मित सड़क तोड़ने से हादसा होने की संभावना बन गई है। जीएमडीए ने ठेकेदार को ऐसा करने से रोका था लेकिन ठेकेदार ने सड़क को तोड़ दिया। अधिकारी ने आरोपी पर केस दर्ज कर सड़क ठीक कराने की मांग की है। ब्यूरो