फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हरियाणा की संस्कृति का जश्न...प्रतियोगिता में लेकर जीतें एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा दिवस पर आयोजित होंगी हरियाणवी फोक सॉन्ग व लोकनृत्य प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

आयोजन का उद्देश्य हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और लोक कलाओं को बढ़ावा देना
30 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से 1 से 3 नवंबर तक यवनिका ग्राउंड सेक्टर-5 पंचकूला में हरियाणवी फोक सांग/रागनी तथा हरियाणवी लोक नृत्य (समूह) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और लोक कलाओं को बढ़ावा देना है।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों के लिए स्पष्ट नियम व पात्रता निर्धारित की गई है। एकल प्रतिभागी के साथ प्रस्तुति करने वालों की संख्या अधिकतम पांच होनी चाहिए और संगतकार कोरस में भी व रागनी समूह में भी गा सकते हैं। प्रस्तुति की अवधि 4 से 6 मिनट होगी। प्रस्तुति को उसकी मूल लोक धुन में प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है। अभिव्यक्ति का माध्यम हरियाणवी भाषा की किसी भी बोली में होना चाहिए। निर्णय आवाज की गुणवत्ता, धुन की प्रमाणिकता, रचना, प्रस्तुति और समग्र प्रभाव पर आधारित होगा।
विज्ञापन


हरियाणवी लोकनृत्य में प्रति टीम अधिकतम 10 प्रतिभागी व अधिकतम पांच संगतकारों का होना अनिवार्य है। प्रस्तुति की अवधि 6 से 8 मिनट होगी। निर्णय लय, संरचना, अभिव्यक्ति, वेषभूषा, मेकअप, सैट और सामग्री, नृत्य की गुणवत्ता इत्यादि पर आधारित होगा। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रति कॉलेज प्रति विधा में केवल एक-एक प्रविष्टि की अनुमति है। फिल्मी गाने और रिकॉर्ड की गई धुनों की सख्त मनाही है।
मंच की स्थापना, उपकरण व्यवस्था, ध्वनि जांच और समग्र तैयारी के लिए दिया जाने वाला समय 10 मिनट से अधिक नहीं होगा। प्रस्तुति का विषय सभ्य, सांस्कृतिक होना अनिवार्य है। विषय अभद्र व अश्लील नहीं होना चाहिए। बिजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार भी रखे गए हैं, जिसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये रखा गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित है।
विज्ञापन


भव्य तरीके से मनेगा हरियाणा दिवस : डीसी

गुरुग्राम। हरियाणा दिवस को पूरे उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। गुरुग्राम जिला मुख्यालय पर एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्यता और गरिमामयी ढंग से आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणवी लोक कलाओं पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसी क्रम में जिला स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन 29 नवंबर से एक दिसंबर तक करवाया जाएगा। डीसी अजय कुमार ने हरियाणा दिवस और गीता महोत्सव के संबंध में बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें