फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वैश्विक स्तर पर तनाव ने बढ़ाई जिले के व्यापारियों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के बाद अब ईरान में भी व्यापार सुरक्षित नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। वैश्विक स्तर पर तनाव के बीच दूसरे देशों में सामान निर्यात कर रहे जिले के व्यापारियों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसको लेकर जिले के व्यापारी चिंतित हैं। पहले अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ और अब ईरान में तनाव की स्थिति ने जिले के व्यापारियों की चिंता बढ़ी दी है। हालांकि जिले के व्यापारियों का कहना है कि ईरान में फरीदाबाद के व्यापारियों द्वारा लंबे समय से बहुत ज्यादा चीजें निर्यात नहीं की जा रही हैं, पर अमेरिकी टैरिफ के बाद व्यापारी ईरान को एक विकल्प के रूप में देख रहे थे।

जहां पर व्यापारी अपनी नई संभावनाएं तलाश सकते हैं। हालांकि अब उनका कहना है कि वह रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है, क्योंकि वहां पर चल रहे तनाव के कारण भारतीय निर्यातकों को भुगतान मिलने में ही देरी हो रही है। ऐसे में कोई भी व्यापारी अपना निवेश अटकाना नहीं चाहेगा। व्यापारियों का कहना है कि ईरान में व्यापार को करीब छह से आठ महीने पहले ही सीमित कर दिया गया था, क्योंकि वहां पर लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि व्यापारी उम्मीद कर रहे थे कि हालात सामान्य होने की स्थिति में दोबारा चीजें पटरी पर आ सकती हैं, पर अब वह मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन


दरअसल ईरान और इस्राइल युद्ध के बाद से ही जिले के व्यापारी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। बता दें कि ईरान में तनाव की स्थिति का सबसे बड़ा प्रभाव जिले के साथ ही राज्य के चावल व्यापारियों पर पड़ा है। भारत से करीब एक मिलियन टन चावल निर्यात किया जाता है। इसमें से 25 से 30 प्रतिशत हरियाणा से जाता है।

बातचीत

जिले के व्यापारी जून के बाद से ही निर्यात की समस्या से जूझ रहे हैं। पहले इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध फिर ट्रंप का टैरिफ, लंबे समय से ही ईरान में सामान निर्यात नहीं किया जा रहा है।- दीपक प्रसाद, व्यापारी

इस्राइल और ईरान के युद्ध और ट्रंप के टैरिफ के बाद से ही जिले के व्यापारियों ने नए विकल्प ढूंढने शुरू कर दिए हैं। जिले के कई व्यापारी यूएई और अन्य देशों में सामान भेज रहे हैं। -वीरभान शर्मा, नेशनल डायरेक्टर- ऑल इंडिया फॉरम ऑफ एमएसएमई

ईरान में युद्ध के कारण लंबे समय से व्यापार बंद है। अभी जो तनाव चल रहा है, इसके कारण तो दोबारा से शुरू होना भी मुश्किल है। जिले के कुछ व्यापारियों ने करीब एक साल पहले ईरान जाकर फैब्रिक का व्यापार शुरू किया था, पर युद्ध के बाद वह जैसे-तैसे सामान को बेचकर निकल आए थे। -बीआर भाटिया, फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से वैश्विक स्तर पर निर्यात की समस्याएं बेहद बढ़ी हैं। इसके कारण जिले के साथ ही पूरे देश के व्यापारी परेशान हैं। हालांकि सरकार अपनी ओर से सहायता करने का प्रयास कर रही है ताकि व्यापारी अन्य देशों में अपनी पहुंच बना सकें।- हेमंत शर्मा, फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें