फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध स्मारक के लिए दें 1857 की क्रांति से जुड़ी वस्तुएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्रांति के रूप में याद की जाने वाली 1857 की यादों में वीर जवानों की बहादुरी और शहादत को नमन करने के लिए अंबाला में 22 एकड़ भूमि पर लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से स्मारक का निर्माण जारी है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि क्रांति से जुड़े सामान उनके पास हैं तो वह स्मारक में रखने के लिए भेंट कर सकते हैं। स्मारक गैलरी में वस्तु देने वाले व्यक्ति का नाम, पता सहित जानकारी दर्शाई जाएगी।
विज्ञापन

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रवक्ता राकेश गौतम ने अपील की है कि अगर किसी भी व्यक्ति के पास उनके पूर्वजों की धरोहर के रूप में 1857 की क्रांति से संबंधित कोई भी वस्तु जैसे राइफल, बंदूक, पिस्टल, बंदूक की गोली (मस्कट कार्टरिज), वर्दी, तलवार, चाकू, बैज, मेडल, दस्तावेज, 1857 की क्रांति पर जारी हुई पोस्टल स्टांप (डाक टिकट), पत्र या पत्र व्यवहार, मूल रूप में कोई समाचार पत्र, उस दौर की पेंटिंग, कोई मानचित्र या अन्य कोई भी वस्तु सरकार को धरोहर के रूप में दें। प्रवक्ता ने कहा कि अगर दी गई वस्तु, दस्तावेज या अन्य चीजें प्रामाणिक पाए जाते हैं तो उसे दिए जाने वाले व्यक्ति के नाम और पते सहित गैलरी में दर्शाया जाएगा। लोगों द्वारा दिए जाने वाले इस सहयोग के लिए सरकार आभारी रहेगी। इस संदर्भ में मोबाइल नंबर 9463437252 और 9888009339 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें