मैने कुछ नहीं किया पर तुम सब नहीं मानोगे। मैं जा रही हूं हमेशा के लिए। सॉरी पापा। ये पत्र लिखकर 12वीं क्लास की एक छात्रा शुक्रवार की शाम गलत कदम उठाने की नियत से ओल्ड स्टेशन पहुंच गई।
प्लेटफार्म नंबर एक पर गुमशुम अवस्था में बैठी छात्रा से वेंडर अगम सक्सेना ने पूछताछ की और शक होने पर जीआरपी को सूचना दी। वेंडर और जीआरपी ने मिलकर उसके परिजनों को सूचना देकर उसे घर पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार संजय कॉलोनी सेक्टर-23 निवासी एक व्यापार की बेटी फेसबुक पर अपने किसी दोस्त से चैटिंग कर रही थी। इसे देखकर परिजनों ने उसे फटकार लगाई। इसी बात से नाराज होकर छात्रा ने पहले तो पापा के नाम पत्र लिखा और स्टेशन पहुंच गई।
वेंडर अगम ने जब उससे गुमशुम होने के बारे में पूछा तो दिल्ली जाने की बात कही। शक होने पर उन्होंने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपीकर्मी स्टेशन पहुंचकर छात्रा को पहले नाश्ता कराया और पुचकार कर उसे स्टेशन आने का कारण पूछा। तब उसने हकीकत बयां की। छात्रा चार बहन और दो भाई है। परिजनों के मुताबिक वह अब तक टॉपर रही है।