फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शादी समारोह से लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सूर्या कॉलोनी में तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान सूर्या कॉलोनी निवासी सोनी कुमारी (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पिता श्रवण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को सोनी कुमारी परिजनों के साथ एक शादी समारोह में गई थी। रात करीब 11 बजे पैदल लौटते समय ग्यासी लाल कोठी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रवण कुमार का कहना है कि पिकअप चालक ने सोनी को टक्कर मारने से पहले दो अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें