फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाबालिग लड़की नकदी और मोबाइल लेकर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
16 वर्षीय नाबालिग लड़की नकदी और मोबाइल लेकर लापता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। हसनपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। लड़की अपने घर से 32,500 रुपये नकद, कपड़े और एक मोबाइल फोन लेकर चली गई। परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद हसनपुर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार लड़की 25 जुलाई की शाम करीब चार बजे घर से निकली थी। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिवार ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


लड़की के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि एक दिन पहले यानी 24 जुलाई को उन्होंने अपनी बेटी से उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। अब वह मोबाइल फोन भी घर से गायब है। जिस नंबर का फोन इस्तेमाल हो रहा था, उस पर कॉल करने की कोशिश की गई, लेकिन वह नंबर बंद मिला। परिजन जब घर का सामान चेक करने लगे तो पता चला कि लड़की अपने कपड़े और 32,500 रुपये नकद भी साथ ले गई है। परिजनों को आशंका है कि लड़की बिना किसी को बताए किसी योजना के तहत घर से गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें