फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: साक्षात्कार के बहाने होटल में बुलाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

Sun, 19 Jun 2022 05:08 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद।

सार

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-15 निवासी पीयूष के यहां नौकरी के लिए आवेदन किया था। 16 जून को पीयूष ने सेक्टर-21सी स्थित पार्क प्लॉजा होटल में साक्षात्कार के लिए बुलाया था
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी का झांसा देकर युवक ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी पीयूष ने साक्षात्कार के लिए युवती को होटल में बुलाया था। पीड़िता की शिकायत पर एनआईटी महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-15 निवासी पीयूष के यहां नौकरी के लिए आवेदन किया था। 16 जून को पीयूष ने सेक्टर-21सी स्थित पार्क प्लॉजा होटल में साक्षात्कार के लिए बुलाया था। आरोपी उसे एक कमरे में ले गया।

साथ ही बताया गया कि इंटरव्यू के लिए कमरा बुक किया गया है। आरोपी ने इंटरव्यू लिया। इस दौरान आरोपी ने उसे पीने के लिए पानी दिया। उसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला था और वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट भी की। पीड़िता ने मां को पूरी जानकारी दी। एनआईटी थाना पुलिस आरोपी की तलाश में संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर और बल्लभगढ़ महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म मामले में आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया है। शनिवार को अदालत में आरोपी को पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था, जिस पर केस दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला थाना बल्लभगढ़ प्रभारी नेहा राठी और सीआईए बदरपुर बॉर्डर प्रभारी सेठी मलिक टीम गठित की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें