फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या कर शव यमुना किनारे दफनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना खेड़ीपुल क्षेत्र अंतर्गत एक कॉलोनी से 10 दिन पहले लापता हुई एक किशोरी की गला दबाकर हत्या के बाद शव गांव कबूलपुर में यमुना किनारे दफना दिया। हत्या किशोरी के पड़ोस में दुकान करने वाले युवक व उसके दो दोस्तों ने की। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। मंगलवार को परिजनों ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई की तो उसने सारा राज उगल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की निशानदेही पर किशोरी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

नहर पार एक कॉलोनी में रहने वाले किशोरी के पिता ने बताया कि 30 अगस्त को दिन में करीब 12.15 बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी परचून का सामान लाने के लिए घर से निकली थी, मगर उसके बाद लौट कर रही आई। किशोरी के पिता की शिकायत पर खेड़ीपुल पुलिस ने उसके अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। पिता का आरोप है कि मामला दर्ज करने के बाद भी बेटी को ढूंढने के लिए थाने के कई चक्कर लगाए, मगर पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। इस पर उन्होंने अपने स्तर पर तलाश शुरू की। इस दौरान परिजनों को पड़ोस में ही लोहे के सरिये की दुकान करने वाले प्रदीप नाम के युवक से बातचीत कर बेटी को ढूंढने में सहयोग देने को कहा। उसने बीमार होने का बहाना बनाकर मना कर दिया। उन्होंने उससे उसकी गाड़ी के बारे में पता किया तो बोला कि वह उसका दोस्त अमर सिंह ले गया है। उसकी बातों से परिवार वालों को शक हो गया। उन्होंने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो प्रदीप की गाड़ी उसी रास्ते पर जाती दिखाई दी, जिस तरफ किशोरी गई थी।
परिजनों ने इस बारे में अमर सिंह ने बात की तो उसने पहले तो कुछ भी जानकारी नहीं होने की बात कहता रहा। किशोरी के पिता के अनुसार, जब उस पर उन्होंने ज्यादा दबाव डाला तो उसने बताया कि प्रदीप और वसीम ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को दफना दिया है। इस पर परिवार के लोगों ने वसीम को पकड़कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि प्रदीप ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को उसने यमुना किनारे दफना दिया था। इस बारे में मंगलवार को पुलिस को सूचित किया गया, जिस पर पुलिस ने वसीम की निशानदेही पर शव को यमुना किनारे खादर क्षेत्र से खोदकर निकाला। डीसीपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के प्रदीप के साथ संबंध थे और वह गर्भवती हो गई थी। इस बारे में पता चलने पर प्रदीप ने उसकी हत्या की। प्रदीप के साथियों द्वारा दुष्कर्म के बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें