फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में गिरदावरी का काम शुरू

Wed, 19 Jul 2023 10:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-तीनों ब्लॉक में एसडीएम होंगे नोडल अधिकारी
विज्ञापन

-मृतकों के परिजनों को मिलेगी सहायता राशि तो टूटे मकानों व खराब फसलों का मिलेगा आपदा नियमों के अनुसार मुआवजा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। यमुना में आई बाढ़ के बाद जिले में प्रभावित गांवों में गिरदावरी शुरू करा दी गई है। गिरदावरी पूरी होने के बाद जहां बाढ़ के कारण टूटे मकानों व खराब फसलों का मुआवजा पीड़ित लोगों को दिया जाएगा, वहीं, बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों के परिजनों को भी सरकार की तरफ से सहायता राशि दी जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा गिरदावरी के साथ-साथ कितनी जमीन यमुना में आई बाढ़ से प्रभावित हुई तथा किस का कितना नुकसान हुआ है, उसके लिए सर्वे शुरू करा दिया गया है।
गिरदावरी के लिए तीनों ब्लॉकों में एसडीएम होंगे नोडल अधिकारी
यमुना में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी कराने के लिए जहां पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वहीं फरीदाबाद के एसडीएम परमजीत चहल को फरीदाबाद ब्लाॅक के लिए, बड़खल के एसडीएम पंकज सेतिया को बड़खल- तिगांव ब्लाॅक तथा बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोक चंद को बल्लभगढ़ ब्लाॅक के लिए ओवर ऑल नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में सबसे ज्यादा नुकसान
यमुना में बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा नुकसान गांव बसंतपुर, ददसिया, किडावली, लालपुर,मौजमाबाद, भस्कोला,महावतपुर, अमीपुर, सिधोला, चिरसी, कबूलपुर पट्टी महताब, कबूलपुर पट्टी परवरिश गांव, अकबरपुर, माजरा शेखपुरा, दयालपुर, मंझावली, गुरसान, नगला माजरा चांदपुर, शाहजहांपुर, शाहुपुरा, बिकुका, दुलहीपुर, नतीफपुर, जफरपुर माजरा छांयसा, छांयसा और मोहना, कांवरा, डूंगरपुर, रायपुर कलां, पल्हैड़ा और तिलोरी खादर में हुआ है। इन गांवों में विशेष गिरदावरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आपदा नियमों के अनुसार बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जो नुकसान हुआ है, उसके लिए गिरदावरी के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही गिरदावरी कराकर सरकार के पास रिपोर्ट भिजवाई जाएगी, ताकि पीड़ित लाेगों को मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें