हथीन ।
अंतरराष्ट्री योग दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन में आयोजित तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा। डेंटल सर्जन डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। रविन्द्र दीक्षित ने कहा कि योग केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा भी देता है। इस अवसर पर डॉ. निकिता शर्मा, डॉ. योगेश यादव, फार्मासिस्ट आसफ अली, योग शिक्षक धीरज, लखपत, नसीम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद