फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। गांव फरदड़ी और कोट के बीच शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिसरू गांव निवासी 34 वर्षीय राजू पुत्र भब्बल के रूप में हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार राजू पलवल में बाइक मिस्त्री का काम करता था। शनिवार रात तकरीबन 10 बजे वह अपनी बाइक से काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान पुन्हाना की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार आयशर कैंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाला कैंटर बिसरू गांव का बताया जा रहा है, जिसे मृतक का पड़ोसी चला रहा था। हादसा पलवल जिले की सीमा में हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल भिजवा दिया। पलवल जिले की बहिन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें