फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नूंह में अब तक 2,199.63 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नूंह।
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में खरीफ फसलों की खरीद व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान नूंह के उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिले में खरीद प्रबंधों और मंडियों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि जिले में अब तक निजी खरीद एजेंसी के माध्यम से 2,199.63 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है। मंडियों में किसानों के लिए पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, जल निकासी, सहायता केंद्र और अटल कैंटीन की व्यवस्था की गई है। पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे तथा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें