फरीदाबाद। बेटी बचाओ अभियान की टीम ने रविवार को सिखों के आठवें गुरु हर किशन के प्रकाश पर्व पर एक पेड़ लाडो के नाम अभियान के तहत बाबा दीप सिंह पार्क पौधारोपण किया। सबसे पहला पौधा उनकी संस्थान की ब्रांड एम्बेसडर नीरल, मोनल कुकरेजा और लाडो प्रभ ज्योत कौर ने लगाया। संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चंद्र आजाद ने कहा कि पौधे लगाना पर्यावरण और मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जो हमारे जीवन व मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं। उन्होंने कहा कि इस पार्क का नाम बाबा दीप सिंह पार्क रखा और कहा कि जल्द ही सरकार से अपील करेंगे कि सरकारी रिकार्ड में इस पार्क का नाम बाबा दीप सिंह रखा जाए। इस मौके पर निशा कुकरेजा, अश्विनी कालड़ा, सुष्मिता भौमिक, तनुजा अरोड़ा, ऊषा खन्ना, प्रधान कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद