फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी से तीन वाहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। सीआईए एविटी स्टाफ हथीन ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन चोरी की बाइकें बरामद की हैं। सीआईए हथीन प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि 10 अप्रैल को कोट निवासी मोहम्मद जुनेद की बाइक थाना बहीन क्षेत्र में दुकान के बाहर से चोरी हो गई थी। जांच के दौरान हेड कांस्टेबल राहुल की टीम को 13 अप्रैल को सूचना मिली, जिसके आधार पर आरोपी रोबिन निवासी खिल्लुका को गुराकसर रोड, हथीन बाईपास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की गई उक्त बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर दो अन्य चोरी की बाइकें भी बरामद की गईं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें