मुक्केबाजी में गौतम ने जीता स्वर्ण पदक
फरीदाबाद। एनटीपीसी स्थित डीएवी स्कूल के छात्र गौतम भारद्वाज ने 31वीं सब जूनियर मैन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत का स्कूल और शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 25 अगस्त को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। बुधवार को स्कूल आगमन पर खिलाड़ी का स्वागत किया गया। कूल प्रधानाचार्य अलका अरोड़ा ने बताया कि गौतम भारद्वाज डीएवी स्कूल का कक्षा 9वीं कक्षा का छात्र है। उन्होंने कहा कि स्कूल के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन किया है। गौतम तीन सितंबर को होने वाले हरियाणा स्कूल गेम्स में भी हिस्सा लेगा। इसी स्कूल के करण सेन, तनीषा लांबा व कशिश मेहता भी हरियाणा स्कूल गेम्स में भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर व कोच राजीव गोदारा ने इसी स्कूल में शारीरिक शिक्षा अध्यापक के तौर पर स्कूल को ज्वाइन किया है। खेलों को खेलने से मानसिक और शारीरिक विकास होता है।