फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शराब में धुत युवक व महिलाओं ने पुलिस पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
धतीर पुलिस चौकी के सामने बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक और दो महिलाओं ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक ईट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। घटना में एक होमगार्ड और एक एसपीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, चौकी गेट पर जाहिद नामक युवक नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहा था। सूचना पर एसएसआई राजेंद्र सिंह और होमगार्ड धीरज उसे समझाने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि युवक ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। एक पत्थर लगने से होमगार्ड धीरज घायल हो गया। इसी दौरान गदपुरी थाना प्रबंधक परीक्षा ड्यूटी की जांच के लिए वहां से गुजर रहे थे। आरोपितों ने उनके सरकारी वाहन को भी निशाना बनाया। पथराव में एसपीओ राजपाल को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है कि युवक को काबू करने के दौरान रसीदन और अरसीदा नामक दो महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई और उसे छुड़ाने के प्रयास में पुलिस से भिड़ गई। बाद में महिला कांस्टेबल को बुलाकर तीनों को हिरासत में लिया गया। घायल कर्मियों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल भेजा गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें