फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शादी के सीजन में गैस किल्लत बनी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना 20 से अधिक लोग पहुंच रहे विभाग
विज्ञापन


शादी कार्ड दिखाकर मिल रहे कॉमर्शियल सिलिंडर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में चल रही गैस किल्लत के बीच शादी वाले परिवारों के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है। पहले से तय कार्यक्रमों के बीच समय पर सिलिंडर की व्यवस्था करना कई घरों के लिए चुनौती बन रहा है। ऐसे में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दफ्तर में रोजाना 20 से 25 लोग कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की मांग लेकर पहुंच रहे हैं।

जानकारी के अनुसार इन दिनों प्रतिदिन 20 से 25 लोग शादी या अन्य आयोजनों के लिए सिलिंडर की मांग लेकर पहुंच रहे हैं। आवेदन के साथ शादी का कार्ड दिखाने पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं धार्मिक आयोजन व सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रमों के लिए सिलिंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। विभाग ने अलग से व्यवस्था बनाते हुए इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी दी है कि वे संबंधित गैस एजेंसियों से संपर्क कर जरूरतमंद परिवारों को सिलिंडर उपलब्ध करवाएं। इसके तहत एजेंसियों को सीधे निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2100 में सिलिंडर व 2400 रुपये की सिक्योरिटी

कॉमर्शियल सिलिंडर के लिए 2100 रुपये की कीमत तय की गई है, जबकि 2400 रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा करानी होती है। हालांकि, किल्लत के कारण कई बार लोगों को इंतजार भी करना पड़ रहा है। गैस की कमी का असर बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस पर भी पड़ा है। कई जगह प्लेट के रेट 1000 रुपये से बढ़कर 1300 से 1500 रुपये तक पहुंच गए हैं। संचालकों का कहना है कि सिलिंडर की उपलब्धता प्रभावित होने से खर्च बढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें