फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मैदान में फैला कूड़ा, छठ पूजा करने वालों को होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी स्थित बड़ी सब्जी मंडी के पास मैदान में कूड़े का ढेर लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई दिनों से यहां सफाई नहीं हुई, जिससे बदबू और गंदगी फैल रही है। छठ पूजा के चलते लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द यहां सफाई कराई जाए ताकि श्रद्धालुओं को पूजा सामग्री खरीदने और आने-जाने में दिक्कत न हो।

इलाके के रहने वाले सुशील ने बताया कि डबुआ कॉलोनी में छठ को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोग इसी मैदान से होते हुए छठ पूजा के लिए घाटों तक जाते हैं। ऐसे में यहां गंदगी और दुर्गंध नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने नगर निगम में इसकी शिकायत की है। निगम की तरफ से छठ से पहले इसे साफ कराने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष और डबुआ कॉलोनी के प्रधान ओम प्रकाश ने कहा कि शिकायत के बाद नगर निगम की तरफ से इसे साफ कराने को कहा गया है। उम्मीद है कि छठ से पहले ही इसे साफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें