फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान से कूड़ा हटाने का काम तेज

Thu, 07 Aug 2025 10:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस तक सफाई पूरी होने की उम्मीद, कूड़े की वजह से सावन में नहीं लगा मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ का ऐतिहासिक दशहरा मैदान, जो पिछले कुछ समय से कूड़े के डंपिंग यार्ड में बदल गया था, अब उसे साफ किया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि 15 अगस्त को होने वाली परेड से पहले मैदान को पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा।

मोहना एलिवेटेड पुल के निर्माण कार्य के चलते शहर का कूड़ा इसी दशहरा मैदान में डाला जा रहा था। इसके कारण मैदान में होने वाले कई महत्वपूर्ण आयोजनों पर भी असर पड़ा है। हर साल सावन के महीने में यहां मेला लगता था, लेकिन कूड़े और पुल निर्माण की वजह से इस बार इसका आयोजन नहीं हो सका।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुरेश ने कहा कि यह मैदान सिर्फ आयोजनों के लिए ही नहीं, बल्कि यहां के बच्चों के खेलने के लिए भी एक महत्वपूर्ण जगह थी। कूड़ा डाले जाने के बाद से बच्चों का खेलना भी बंद हो गया था। वहीं, निवासी मनोज ने बताया कि मैदान के पास ही मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और सिविल अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण जगहें हैं, फिर भी शहर का सारा कूड़ा यहीं डाला जा रहा था, जिससे कारण शहर की छवि खराब हो रही थी।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ के सेनेटरी इंस्पेक्टर बृजमोहन का कहना है कि हर साल मैदान में 15 अगस्त की परेड, छठ मेला, रावण दहन और गोवर्धन पूजा जैसे बड़े आयोजन होते हैं। इन आयोजनों का ध्यान रखते हुए प्रशासन ने मैदान की सफाई का काम शुरू दिया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले मैदान को उसकी पुरानी पहचान वापस मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें