फरीदाबाद। 2 किलोग्राम गांजा बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वह मथुरा रेलवे स्टेशन से भारत नामक व्यक्ति से 15 हजार रुपये में गांजा खरीदकर लाया था। इसी जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने मुख्य सप्लायर भारत को मथुरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दो जून को क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने आशियाना फ्लैट, सेक्टर-56 के पास से निर्मल निवासी उत्तमगंज, भागलपुर (बिहार) को दो किलो 100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में भारत ने बताया कि उसे भी गांजा मथुरा रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 10 हजार रुपये में उपलब्ध कराया गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजा सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। संवाद