फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अपहरण कर चंडीगढ़ ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

Tue, 23 Apr 2024 11:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उठा ले गए थे, चंडीगढ़ में शादी से मना करने पर दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। थाना क्षेत्र की एक गांव की युवती को तीन युवक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपहरण कर ले गए। चंडीगढ़ लेकर उन्होंने युवती पर शादी का दबाव बनाया। शादी से मना करने पर तीनों युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने अज्ञात व्यक्ति के फोन से घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन चंडीगढ़ पहुंच गए, जहां पीड़िता को गंभीर हालत में परिजन घर ले आए। पीड़िता की तबीयत ठीक होने के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी । पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म की धारा सहित केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना अंतर्गत गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अप्रैल को वह अपने परिजनों के साथ सोया हुआ था। सुबह जब नींद से जागे तो उसकी 19 वर्षीय बेटी घर से लापता थी। पीड़ित ने बताया कि 10 अप्रैल को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि उसकी बेटी चंडीगढ़ में है, जहां उसकी तबीयत ठीक नहीं है। सूचना मिलते ही परिजन चंडीगढ़ पहुंच गए और घायल अवस्था में पीड़िता को लाकर इलाज में जुट गए। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि जाहिद निवासी पढ़ेनी तावडू ने फोन पर धमकी देकर कहा कि नहाते समय उसकी अश्लील वीडियो बना ली है और उसे वायरल कर देगा। शिकायत में बताया कि आरोपी अपने साथी साहिल उर्फ टईया निवासी पढेनी तावडू, मनजिस निवासी खरखड़ी तावडू की हुंडई कार में उसे चंडीगढ़ ले गए और जहां उससे शादी के लिए दबाव डालने लगे। पीड़िता ने शादी से मना कर दिया तो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। पीड़िता ने एक अज्ञात व्यक्ति के फोन से परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें