फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घरों व मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा सेक्टर 85 की टीम ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर 85 की टीम ने घरों व मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसमें हरीश उर्फ हरिया, सचिन उर्फ सागर, कंचन उर्फ शिव शंकर, राजेश उर्फ सरकटा शामिल हैं।
अपराध शाखा की टीम ने मंदिरों में चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से थाना सेक्टर-8, सूरजकुंड, एनआईटी, डबुआ पल्ला व खेड़ी पुल में पंजीकृत कुल 6 चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि सभी आरोपी दोस्त हैं। जिनके द्वारा मिलकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ग्रीन फील्ड, खाटूश्याम मंदिर सेक्टर-3, एन आई टी, पल्ला व डबुआ के मंदरों में चोरी की गई है। इसके अतिरिक्त आरोपी हरीश व सचिन ने थाना खेड़ीपुल क्षेत्र के अंतर्गत साईं बजट कॉम्प्लेक्स सेक्टर 86 में एक इनवर्टर बैटरी की दुकान से बैटरियां व अन्य सामान की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी हरीश व सचिन से चोरी के 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। जिनको पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है। आरोपी राजेश व कंचन पुलिस रिमांड पर हैं जिनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

आपराधिक रिकॉर्ड अनुसार आरोपी सचिन उर्फ सागर पर चोरी के 3 व अवैध हथियार के 2 मामले, हरीश पर चोरी के 2 मामले, राजेश पर चोरी के 4 मामले तथा कंचन पर चोरी व पीओ के 3 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें