फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोसाइटी में ईको फ्रेंडली रूप से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Mon, 09 Sep 2024 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ नम आंखों से गणपतिजी को दी अंतिम विदाई, अगले बरस फिर आने की कामना की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-82 स्थित पुरी प्राणायाम सोसाइटी में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह पूजा अर्चना के साथ गणेश वंदना की गई। दूध, घी और शहद आदि से स्नान करवाकर ईकाे फ्रेंडली रूप से घर में विसर्जन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म पूरी की।
विज्ञापन

पुरी प्राणायाम सोसाइटी में हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की आयोजक कुमकुम दास गुप्ता ने बताया कि घर में गणपतिजी की प्रतिमा की स्थापना के साथ प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। वहीं, प्रसाद भी वितरित किया गया। सोमवार को ढोल नगाड़ों की थाप के साथ गणपति विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने गणपतिजी को गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ नम आंखों से विदा किया और अगले बरस जल्दी आने की कामना की। उन्होंने कहा कि गणेश प्रतिमा का विसर्जन यमुना व नहर में करने की बजाये घर में ईक्रो फ्रेंडली रूप से किया गया और उसके पानी को पौधों में डाल दिया गया। जिससे यमुना को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। इस अवसर पर सताद्रु दास गुप्ता, सतनीक गुप्ता सहित सोसाइटी अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें