फरीदाबाद। सेक्टर 3 की हुड्डा मार्केट में दो दोस्त के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के ऊपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें एक युवक घायल हो गया। उसको निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 3 निवासी रविन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम को लोहिया भाई रेस्तरांं सेक्टर 3 के सामने मोनू उर्फ मनीष के साथ बैठे हुए थे। उसके साथ कहासुनी के बाद वह घर आ गए। कुछ देर बाद जब वह सेक्टर 3 की मार्केट में गए तो मोनू ने उनके ऊपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। संवाद