फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 रुपये के लिए रेत दिया गला: नाई की दुकान पर सेविंग करवा रहा था सोनू, तभी आया जिगरी यार और...

Tue, 26 Jul 2022 07:01 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

सोनू के भाई ने बताया कि आरोपी सोनू और पीड़ित सोनू के बीच 100 रुपये के लेनदेन के कारण कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों के बीच सुलह हो गई थी। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े सोनू के परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाई की दुकान पर सेविंग कराने आए सोनू (23) के गले पर दोस्त ने उस्तरे से दो वारकर घायल कर दिया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अहीर वाडा निवासी सोनू अपनी बुआ के घर रहता है। सोनू टैंकर के जरिए पानी सप्लाई करने का कार्य करता है। वह 25 जुलाई की दोपहर को करीब तीन बजे नाई की दुकान पर सेविंग करवाने गया था। दुकान उसके घर के पास ही है। जैसे ही सेविंग करने वाले दुकानदार ने पानी मुंह पर डाला तभी आरोपी दुकान पर आया और सेविंग करने वाले उस्तरे से सोनू का गला रेत दिया। 

सोनू के गले पर उस्तरे से दो वार किए गए। इसके बाद सोनू घायल होने के बावजूद भी आरोपी का पीछा करने के लिए भागा, लेकिन घायल होने की वजह से वह कुछ ही दूरी पर जाकर बेहोश हो गया। तभी दुकान के बाहर खड़े घायल सोनू के भाई और स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा सोनू को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन


100 रुपये के लेनदेन के कारण रेता गला
सोनू के भाई ने बताया कि आरोपी सोनू और पीड़ित सोनू के बीच 100 रुपये के लेनदेन के कारण कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों के बीच सुलह हो गई थी। 100 रुपये के कारण ही सोमवार को वारदात की गई। 
विज्ञापन


परिजन बोले, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण 
परिजनों का कहना है कि आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद ही अग्रसेन चौक में आत्मसमर्पण कर दिया। चौकी में पुलिस वालों के सामने कहा कि घायल सोनू को बचा सकते हो तो बचाकर दिखाओ। वहीं, अग्रसेन चौकी के इंचार्ज राजेंद्र का कहना है कि आरोपी ने चौकी में आत्मसमर्पण नहीं किया है। घायल का बयान लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि दोनों पड़ोसी होने के साथ-साथ काफी अच्छे दोस्त थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें