फरीदाबाद। मानव सेवा समिति आईआईटी के लिए निशुल्क कोचिंग एक अप्रैल से शुरू करने जा रहा है। इसमें मानव सुपर-21 मिशन के तहत 21-21 विद्यार्थियों का चयन होगा। इसके लिए 21 मार्च को समिति के सेक्टर-10 मार्केट स्थित कार्यालय में एक परीक्षा आयोजित की जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए शिक्षा सत्र 2021-22 में 11वीं और 12वीं में नॉन मेडिकल एवं मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी 15 मार्च तक पंजीकरण करा सकते हैं।
मिशन के मुख्य संयोजक कैलाश शर्मा, संरक्षक अरुण आहूजा व रोशनलाल बोरड ने बताया कि बीते पांच साल से बच्चों को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक दो छात्रों का आईआईटी खड़कपुर, चार छात्रों का वाईएमसीए, दो छात्रों का एनडीए व एक छात्र का नीट कुरुक्षेत्र में व अधिकांश का सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक में चयन हो चुका है। चयन परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की जानकारी के लिए 9810499060 पर संपर्क किया जा सकता है। ब्यूरो