फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी तरीके से बेची दो एकड़ जमीन, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ओमेक्स हाईट निवासी व ग्रीन एस्टेट एंड एचआरई प्लॉट होल्डर एसोसिएशन सोसायटी के पूर्व प्रधान पर दो एकड़ जमीन फर्जी तरीके से बेचने का मामला सामने आया है। पल्ला थाना पुलिस ने दिल्ली निवासी सोसायटी की सदस्य सविता नारंग की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटेल नगर नई दिल्ली निवासी सविता नारंग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ग्रीन एस्टेट एंड एचआरई प्लॉट होल्डर एसोसिएशन सोसायटी में सदस्य हैं। इस एसोसिएशन में कुल 1835 सदस्य हैं। एसोसिएशन के नाम से गांव इस्माइलपुर व अगवानपुर में कुल 135 एकड़ जमीन है। इसकी रजिस्ट्री भी है। सविता का आरोप है कि संजय पुंज ने नवीन कोऑपरेटिव सोसायटी जो ग्रीन एस्टेट एंड एचआरई प्लॉट होल्डर एसोसिएशन द्वारा अपनी जमीन की देखरेख व विकास करने के लिए अलग प्रबंधन समिति बनाई हुई थी। आरोपी इस सोसायटी का 2016 से 2021 तक प्रधान रहा था। एसोसिएशन काे जमीन बेचने के बाबत नवीन कोऑपरेटिव सोसायटी को कहीं कोई अधिकार नहीं दिया गया है। संजय पुंज ने एसोसिएशन की 15 जून 2016 को संपन्न हुई बैठक में संस्था की दो एकड़ जमीन बेचने का फर्जी प्रस्ताव पास कर दिया। कई लोगों को एग्रीमेंट के आधार पर प्लॉट बेच दिए। संजय ने सोसायटी की तीन कनाल 16 मरला जमीन को बेचने के बारे एक इकरारनामा कुल 75 लाख रुपये में दिल्ली निवासी राजसिंह के नाम पर किया था। इसकी एवज में 38 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें