अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एडीसी आनंद शर्मा ने मंगलवार को दोपहर बाद लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने नशा तस्करी के खिलाफ बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में नशा करने वालों और नशीले पदार्थ बेचने वालों की गंभीरता से निगरानी करना सुनिश्चित करें।
एडीसी ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पुलिस गुप्त कार्रवाई कर रही है। स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्ति को लेकर छात्रों को जागरूक करें। सभी केमिस्ट शॉप पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के कार्य को जल्द पूरा करें, वहीं समय पर जांच भी करें। बैठक में एसडीएम परमजीत चहल,त्रिलोक चंद, पंकज सेतिया, एसीपी मुनीश सहगल, एसीपी अभिमन्यु गोयल, तहसीलदार भूमिका लांबा, डीडीपीओ राकेश मोर सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।